RBI Vacancy 2024: भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी का गोल्डन चांस, आवेदन शुरू, यहां है नोटिफिकेशन-फॉर्म लिंक
Latest New Vacancy 2024: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जूनियर इंजीनियर पद पर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं। इस पद पर नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थी आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर फॉर्म भर सकते हैं। आरबीआई में नौकरी कैसे मिलेगी? सैलरी कितनी होगी? जान लें पूरी डिटेल्स
RBI Recruitment 2024: अच्छे पद पर बेहतरीन नौकरी करने चाहते हैं, तो आपके लिए बढ़िया मौका आ गया है। हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जूनियर इंजीनियर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना भी आ गई है। जिसके बाद आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आरबीआई की इस वैकेंसी में आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 जनवरी 2025 तय की गई है। इस दौरान योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।RBI Vacancy 2024 Notification: वैकेंसी डिटेल्स
भारतीय रिजर्व बैंक ने यह वैकेंसी जूनियर इंजीनियर सिविल और जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल पद पर निकाली है। किस पद के लिए कितनी वैकेंसी हैं? इसकी डिटेल्स अभ्यर्थी नीचे टेबल से देख सकते हैं।
पद का नाम वैकेंसी
जूनियर इंजीनियर सिविल 07
जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल 04
T
https://colwaytrends.blogspot.com/2025/01/boat-airdopes-offer-amazon-republic-day.html
RBI JE Eligibility: योग्यता
आरबीआई की इस सरकारी नौकरी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी, कॉलेज या संस्थान से सिविल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा न्यूनतम 65 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए। वहीं एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए पास प्रतिशत 55 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। इंजीनियरिंग डिग्री धारक अभ्यर्थियों के अंक 55 प्रतिशत होने चाहिए। वहीं डिप्लोमा वाले अभ्यर्थियों के पास काम का 2 साल और डिग्री वालों के पास 1 साल का अनुभव होना जरूरी है। आरबीआई जेई पद से जुड़ी अन्य योग्यता अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन से देख सकते हैं
Engineering Govt Jobs: एज लिमिट
आयुसीमा- आरबीआई की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना 1 दिसंबर 2024 के आधार पर की जाएगी।
सैलरी- चयनित उम्मीदवारों की शुरुआती बेसिक सैलरी 33,900/- रुपये प्रति माह तक होगी।
चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा और भाषा दक्षता परीक्षा (LPT) के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क- इस पद पर आवेदन के लिए सामान्य/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 450 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीएच अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 50 रुपये रखा गया है।।
https://colwaytrends.blogspot.com/2025/01/cetaphil-paraben-sulphate-free-gentle.html
परीक्षा तिथि- 08 फरवरी 2025
लिखित परीक्षा में इंग्लिश, इंजीनियरिंग डिसिप्लिन पेपर I, इंजीनियरिंग डिसिप्लिन पेपर II, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग विषय से 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिनके लिए अभ्यर्थियों 150 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में 1/4 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी रखी गई है। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।



Comments