RSSB Live Stock Assistant Vacancy: राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती के 2540 पदों पर आवेदन शुरू, 12वीं पास करें आवेदन
RSSB Live Stock Assistant Vacancy: राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती के 2540 पदों पर आवेदन शुरू, 12वीं पास करें आवेदन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशुपालन विभाग के लिए पशुधन सहायक के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है इसमें पशुधन सहायक के 2041 पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 1820 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 221 पद रखे गए हैं अब लेटेस्ट अपडेट के अनुसार राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती में पदों की संख्या को बढ़ाकर 2540 कर दिया है। राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म आज 31 जनवरी से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 मार्च 2025 रखी गई है। राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती आवेदन शुल्क राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती में सामान्य वर्ग और अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹600 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड...